IMD ने बताया दिल्ली से यूपी-बिहार तक भीषण गर्मी की चेतावनी, कब होगी राहत वाली बारिश

भोपाल

मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल और निमाड़ में 21 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट है। यहां के 15 जिलों में हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं, पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, नरसिंहपुर समेत 16 जिलों में शनिवार को आंधी-बारिश हो सकती है। राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की आशंका है। आईएमडी ने चेतावनी दी कि 18-21 मई के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गंभीर गर्मी की स्थिति होने की संभावना है। शनिवार से पूर्वी और मध्य भारत में गर्मी का ताजा दौर शुरू हो जाएगा। वहीं, हिमाचल की निचली और मध्य पहाड़ियों में तापमान बढ़ा है तथा प्रदेश के ऊना में अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा।

मौसम कार्यालय ने पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें संवदेनशील लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए उच्च स्वास्थ्य चिंता पर जोर दिया। लंबे समय तक सूरज के संपर्क में रहने या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियों की संभावना बढ़ने की चेतावनी दी गई है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मौसम के मिजाज पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा, “अप्रैल से हाल के दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ ने लगातार उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है। इसके कारण जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई है। इससे तापमान अपेक्षाकृत मध्यम बना रहा। हालांकि, मई में तापमान बढ़ गया और देश भर में कई स्थानों पर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।”

उन्होंने स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा, “राजस्थान में तापमान पहले ही 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पंजाब और हरियाणा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति उत्तर प्रदेश के समान है।” उन्होंने अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में और चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार में लू चलने का अनुमान लगाया है। इसके बाद हल्की आंधी और बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

दक्षिण के राज्यों के बारे में उन्होंने कहा, “अगले पांच दिनों में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश की उम्मीद है।”  

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!