केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार को मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने आज हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की टीम बिभव कुमार को पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाना लेकर आई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाना है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने दोपहर के आसपास मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में लिया था।

बिभव कुमार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा भी सिविल लाइंस थाने पहुंच गए हैं। हालांकि, बिभव कुमार के वकील करण शर्मा ने कहा कि हमें अभी तक पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने उन्हें एक ई-मेल भेजा है कि हम जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। साथ ही पुलिस को बिभव की शिकायत का भी संज्ञान लेना चाहिए। वकील ने कहा कि हमें पुलिस की ओर से अब तक एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी गई है।

स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई, कहां-कहां हुई चोटों की पुष्टि
बिभव कुमार की गिरफ्तारी पर ‘आप’ लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नासियार ने कहा कि हमने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा है कि हमें अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। आदेश शाम 4 बजे तक सुरक्षित है, लेकिन अब मुझे पता चला है कि उन्हें बिना किसी सूचना के सिविल लाइंस थाना लाया गया है। अब हम अंदर जाना चाहते हैं, लेकिन हमें अंदर जाने से रोका जा रहा है।

स्वाति ने सीएम हाउस में मारपीट का आरोप लगाया था
जानकारी के अनुसार, स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर 13 मई को उनके साथ सीएम हाउस के अंदर मारपीट करने का आरोप लगाया था। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में आरोपी बिभव कुमार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस की कई टीमें बिभव कुमार को तलाश कर रही थीं। ‘आप’ की राज्यसभा सांसद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में बिभव कुमार कई बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, बिभव कुमार ने कथित तौर पर स्वाति मालीवाल को कई बार लात और थप्पड़ मारे। स्वाति मालीवाल ने बिभव पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

बिभव ने स्वाती मालीवाल के खिलाफ भी दर्ज कराई शिकायत
वहीं, बिभव कुमार ने भी शुक्रवार को दिल्ली पुलिस में एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने स्वाति मालीवाल पर सीएम के सिविल लाइंस आवास में ‘अनधिकृत प्रवेश’ करने और उन्हें ‘मौखिक रूप से दुर्व्यवहार’ करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही इस मामले में भाजपा की संलिप्तता का भी दावा किया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
दिल्ली पुलिस द्वारा स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर में आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) / 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) / 354 बी (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), 509 (शब्द, इशारा या कार्य जिसका उद्देश्य किसी महिला की गरिमा का अपमान करना हो) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!