भारत का कोच बनना क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है : जस्टिन लैंगर

नई दिल्ली
भारत का कोच बनना क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है। अगर टाइमिंग सही नहीं हो तो यह काफी थकाऊ काम हो सकता है। यह बात ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर ने कही है। गौरतलब है कि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्डकप के बाद खत्म हो रहा है। बीसीसीआई ने अगले कोच के लिए वैकेंसी भी निकाल दी है। टीम इंडिया के नए कोच की रेस में जस्टिन लैंगर का नाम भी शामिल है। जस्टिन लैंगर से इसी को लेकर सवाल किया गया था। गौरतलब है कि आईपीएल के इस सत्र में लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच हैं।

टीम इंडिया का कोच बनना बड़ा काम
टीम इंडिया का कोच बनने के सवाल पर लैंगर ने कहाकि यह क्रिकेट का सबसे बड़ा काम है। उन्होंने कहाकि एक तो इतना अधिक क्रिकेट हो रहा है और दूसरा अपेक्षाओं का भारी दबाव। यह काफी चुनौतीपूर्ण है लेकिन रोमांचक भी होगा। उन्होंने कहाकि इसके लिए टाइमिंग सही रहने की जरूरत है। मैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ करीब चार साल था। यह काफी थकाऊ काम है। उन्होंने कहाकि राहुल द्रविड़ भी यही कहेंगे और रवि शास्त्री भी यही कहेंगे। भारतीय टीम के लिए जीतने का दबाव बहुत ज्यादा है। उम्मीद है कि जो भी अगला कोच होगा, वह इसे लेकर काफी रोमांचित होगा।
 
लैंगर ने आईपीएल के दबाव की तुलना विश्व कप से करते हुए कहा कि यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ घरेलू लीग है। उन्होंने कहाकि यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ घरेलू टूर्नामेंट है। इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इतने अच्छे खिलाड़ी और टीमें हैं। प्रदर्शन का भारी दबाव रहता है। यह विश्व कप की तरह है और दबाव भी वैसा ही रहता है। मुझे आईपीएल इतना पसंद है कि अब घर जाते हुए बुरा लग रहा है। गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 में प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर पाई है। 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ टीम प्वॉइंट्स टेबल पर छठवें नंबर पर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!