Zeenat Aman ने Dimple Kapadia को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- मुश्किल वक्त में वो …

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) पिछले कुछ समय से अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर एक लंबा-चौंड़ा पोस्ट शेयर किया था. जिसके कारण वो सुर्खियों में आ गई थीं. वहीं, अब हाल ही में जीनत अमान (Zeenat Aman) ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और फिल्म निर्माता जॉय मुखर्जी उनके साथ नजर आ रही हैं.

बता दें कि इस पोस्ट में जीनत अमान (Zeenat Aman) डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की तारीफ करती नजर आ रही हैं. 70 और 80 के दशक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में किया है. फिलहाल वो एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया को काफी एक्टिव हैं और आए दिन कोई न कोई दिलचस्प किस्सा शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में जीनत अमान (Zeenat Aman) ने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के बारे में खुलकर बात किया है और बताया कि कैसे डिंपल मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहीं. एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उनकी एक थ्रोबैक फोटो भी शामिल है. इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और मेरी ये तस्वीर छैला बाबू के बीटीएस सीन के दौरान ली गई थी. यह पोस्ट डिंपल की तारीफ में नहीं है, बल्कि वह उन चंद लोगों में से एक थीं, जो मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़ी रहीं. हालांकि इसके लिए उनकी काफी आलोचना हुई, लेकिन उन्होंने मुझे नहीं छोड़ा. इसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि वह इंस्टाग्राम पर नहीं है. लेकिन मुझे यकीन है कि उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना मेरी बातें और प्यार उन तक जरूर पहुंचाएंगी.

राज कपूर ने इन दोनों का करियर बनाया

इस पोस्ट के जरिए जीनत अमान (Zeenat Aman) ने यह भी खुलासा किया कि उनका और डिंपल कपाड़िया का करियर हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर ने संभव बनाया. जहां एक तरफ डिंपल ने बॉबी से अपनी पहचान बनाई, तो वहीं दूसरी तरफ जीनत ने सत्यम शिवम सुंदरम से अपार सफलता हासिल किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!