ग्वालियर। सिंधिया राजघराने से दुखद खबर आ रही है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया है. माधवी राजे सिंधिया ने दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली. बता दें कि पिछले 3 महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वह वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं. कुछ दिन पहले की सिंधिया और उनका पूरा परिवार चुनावी प्रचार बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचा था.
दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता का बीते कई दिनों से दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था. गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की 30 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी. इसके बाद ज्योतिरादित्य की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थीं. जिससे उनके आगामी 2 मई तक के दौरे निरस्त कर दिए गए थे.
चुनाव प्रचार छोड़ दिल्ली रवाना हुए थे सिंधिया
चुनाव प्रचार के दौरान ही कई बार सिंधिया को दिल्ली वापस जाना पड़ा. गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर वोटिंग से ठीक पहले ही माधवी राजे की तबियत काफी ज्यादा गंभीर हुई तो प्रियदर्शनी राजे समेत ज्योतिरादित्य और महाआर्यमन सिंधिया दिल्ली लौट गए थे. माना जा रहा था परिवार काफी मुश्किल हालात में था और उस दौरान भी फील्ड और हॉस्पिटल में लगातार बना रहा.

स्व माधव राव सिंधिया, स्व राजमाता सिंधिया , माधवी राजे सिंधिया









