3 साल बाद आज से नर्सिंग की परीक्षाएं होंगी शुरु, 30 हजार छात्र होंगे शामिल

भोपाल, : मध्य प्रदेश के नर्सिंग फर्जीवाड़े से जुड़ी हुई बड़ी खबर आई है. प्रदेश में 3 साल बाद आज से नर्सिंग की परीक्षाएं शुरू होंगी. आज से 20-21 सत्र की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. 3 साल से नर्सिंग परीक्षाएं रुकी हुई थी.

बताया जा रहा है कि नर्सिंग की 21-22 और 22-23 के सत्र परीक्षा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं आया है. सिर्फ 2020-21 के सत्र की परीक्षाएं आज से शुरू होगी. सुबह 10.30 बजे परीक्षाएं शुरू होंगी. परीक्षा में करीब 30 हजार नर्सिंग के छात्र शामिल होंगे. 181 केंद्र पर नर्सिंग की परीक्षाएं आयोजित की गई हैं.

बता दें कि कि एमपी में नर्सिंग कॉलेज में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था. जिसके बाद हाईकोर्ट ने नर्सिंग की परीक्षा पर रोक लगा दी थी. जिसके चलते हज़ारों छात्रों का भविष्य खतरे में था.

300 से अधिक कॉलेजों की CBI ने की थी जांच
गौरतलब है कि फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद कोर्ट ने 300 से अधिक कॉलेजों की सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे. इस फर्जीवाड़े को लेकर सीबीआई ने प्रदेशभर के नर्सिंग स्कूलों में जांच की थी. मामले में कोर्ट ने पहले कुछ कॉलेजों को परीक्षाएं कराने की अनुमति दी. फिर अंत में सभी कॉलेजों को परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए.

हाईकोर्ट ने नर्सिंग फर्जीवाड़े के कारण परीक्षाओं पर रोक लगा रखी थी फर्जीवाड़े मामलें में कोर्ट ने सीबीआई को जांच करने के आदेश दिए थे. सीबीआई ने जांच कर अपनी रिपोर्ट कोर्ट सौंपी भी थी. जिसमें कई कॉलेज सूटेबल और कई कॉलेज अनसूटेबल पाए गए थे, जिसकी जांच अब भी चल रही है. दूसरी तरफ कोर्ट ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए परीक्षा कराने का आदेश दिए थे. बतादें परीक्षा कराने की मांग को लेकर नर्सिंग के छात्र कई बार छात्रों संगठनों के साथ प्रदर्शन भी कर चुके हैं.

वहीं 2021-22 और 2022-23 सत्र में एडमिशन लेने वाले करीब 50 हजार छात्र अभी भी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. हाईकोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश मेडिकल विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था, जिसके बाद आज से परीक्षा आयोजित की जा रही है.

प्रदेश में 181 केंद्र बनाए गए
नर्सिंग परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में 181 केंद्र बनाए गए हैं. प्रदेशभर में कुल 30 हजार 799 स्टूडेंट्स नर्सिंग की परीक्षाओं में बैठेंगे. 56 केंद्रों पर बीएससी फर्स्ट ईयर के 15 हजार 783 छात्र शामिल होंगे. बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में 8 हजार 793 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उनके लिए 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 43 केंद्रों पर होनेवाली पोस्ट-बेसिक बीएससी की परीक्षा में 4 हजार 601 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

कब से कबतक होंगी परीक्षाएं
मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा सारणी के अनुसार 15 मई से बीएससी नर्सिंग सत्र 20-21 प्रथम वर्ष, 16 मई से बीएससी नर्सिंग सत्र 19-20 तृतीय वर्ष, 17 मई से पोस्ट बीएससी नर्सिंग सत्र 20-21 प्रथम वर्ष, 20 मई से एमएससी नर्सिंग सत्र 20-21 प्रथम वर्ष की परीक्षाएं होंगी, जिसमें 30 हज़ार से ज़्यादा नर्सिंग छात्र छात्राएं शामिल होंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!