कंगना रनौत ने मंडी सीट से नामांकन किया दाखिल, बोलीं- ये चुनाव कहीं फर्स्ट एंड लास्ट…

फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने आज (मंगलवार) मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha seat) से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और कंगना की मां आशा रनौत (Asha Ranaut) भी मौजूद रहीं। इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) ने कहा, मुझे उम्मीद है कि मेरी लिए ये फर्स्ट और लास्ट न हो। मुझे भी छोटी काशी से कई बार नामांकन करने का मौका मिले। उन्होंने कहा, जीत का परचम 4 जून को लहराएंगे।बता दें कि मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है. 2019 में बीजेपी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। मंडी सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले कंगना ने कहा, मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज पीएम मोदी बड़ी काशी से और मैं छोटी काशी से नामांकन दाखिल करने जा रही हूं।

नामांकन से पहले कंगना रनौत ने मंडी में रोड शो भी किया। इस दौरान उनके प्रचार वाहन पर जयराम ठाकुर समेत अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। कंगना के नामांकन के दौरान उनकी मां आशा रनौत भी मौजूद रहीं।कंगना ने कहा, भारतवर्ष के लिए सौभाग्य की है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने मंडी की बेटी को ये मौका देकर पूरे हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरी लिए ये फर्स्ट और लास्ट न हो। मुझे भी छोटी काशी से कई बार नामांकन करने का मौका मिले. उन्होंने कहा, जीत का परचम 4 जून को लहराएंगे।

बीजेपी की नारी शक्ति जीत हासिल करेगी

इस हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हम जहां भी जहां रहे हैं, अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हम कंगना के लिए दुआएं मांग रहे हैं। कंगना के ऊपर ये लोग तीखी टिप्पणी कर रहे हैं, न ये कांग्रेस की नारी शक्ति को अच्छा लगेगा, न ही बीजेपी की नारी शक्ति को। सब के घर में महिलाएं-बेटियां हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!