शिवराज की सभा में BJP विधायक की गुंडागर्दी: मंच से थाना प्रभारी को धमकाया, कहा- ऐसी जगह फेंकवाऊंगा कि..

भोपाल/रायसेन. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव प्रचार का दौर जारी है. इसी बीच पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा की गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वे चुनावी सभा के दौरान मंडीदीप थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर को धमकाते नजर आ रहे हैं. खास बात यह कि बीजेपी विधायक ने उस वक्त धमकी दी जब मंच पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित कर रहे थे.

दरअसल, पूरा मामला विदिशा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रायसेन जिले के मंडीदीप का है. जहां कल गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. जहां वे मंच से सभा में आई जनता को संबोधित कर रहे थे कि इसी बीच बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा मंडीदीप थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर पर भड़क गए और शिवराज सिंह मौजूदगी में गुंडागर्दी करते हुए थाना प्रभारी को धमकी दे डाली.

वायरल वीडियो में विधायक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ”ऐसी जगह फेंकवाऊंगा कि वापस नहीं आएगा.” इतना ही नहीं, पहले शिवराज सिंह भी थाना प्रभारी पर भड़कते हुए नजर आए. उन्होंने कहा, इनको हटाओ यहां से.” थाना प्रभारी ने 10 बजे चुनाव प्रचार बंद करने की कही बात
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच से शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित कर रहे हैं और इसी बीच थाना प्रभारी ने 10 बजे चुनाव प्रचार बंद करने की बात कही. जिसके बाद पहले शिवराज सिंह और फिर बीजेपी विधायक थाना प्रभारी को धमकी देते नजर आए.

  • सम्बंधित खबरे

    बुधनी में जुटेगी मोहन-शिव की जोड़ी: विजयपुर में शर्मा-तोमर करेंगे कमाल, उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी तय होने के बाद जीत दिलाने के जमीनी समीकरण

     भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर पिक्चर साफ होने के साथ ही सत्ताधारी पार्टी की चुनावी जमावट की तस्वीर भी साफ हो गई है. बुधनी में जीत का अंतर…

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री नहीं कर पाए सीएम के संदेश का वाचन, फिर कलेक्टर ने पढ़ा, जानिए वजह

    रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। जिसके चलते प्रभारी मंत्री, मुख्यमंत्री के संदेश का आधे समय तक की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!