इंदौर प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में CM मोहन ने की जनसभा, कहा- घमंडिया गठबंधन की हो रही करारी हार

देपालपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मध्य प्रदेश की अंतिम 8 सीटों पर 13 मई को मतदान होने हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ताबड़तोड़ चुनावी दौरे किए और बीजेपी के समर्थन में वोट करने की अपील की। इसी कड़ी में सीएम देपालपुर विधानसभा के बेटमा पहुंचे। यहां उन्होंने इंदौर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा, घमंडिया गठबंधन की करारी हार हो रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव हवाई मार्ग से बेटमा पहुंचे जहां उन्होंने पूरा बाजार में मौजूद जनता से कहा कि भाजपा की सरकार जनता की सरकार है। बीजेपी हमेशा जनता के लिए काम करती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में एक बार फिर मोदी जी को अपना समर्थन और आशीर्वाद दें और प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएं।  

जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ ‘विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के ध्येयपथ पर निरंतर अग्रसर है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इंदौर की जनता का स्नेह और आशीर्वाद, मोदी जी के साथ है। बता दें कि 13 मई को चौथे और अंतिम चरण में इंदौर समेत प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होने हैं। इंदौर से जहां बीजेपी ने शंकर लालवानी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं है। बीजेपी के विरोध में कांग्रेस ने शहर वासियों से अपील की है कि वे नोटा में वोट डालें। अब देखना यह होगा कि शंकर लालवानी विजयी होते हैं या कांग्रेस का नोटा समर्थन को लेकर चल रहा प्रचार काम आ जाएगा। अब 4 जून को ही पता चलेगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!