चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम डॉ मोहन यादव ने झोंक पूरी ताकत

रतलाम

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम डॉ मोहन यादव ने पूरी ताकत झोंक दी। रतलाम लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान के लिए वोट मांगने पहुंचे  मुख्यमंत्री ने शहर में एक रोड शो किया। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज ऐसे रॉकेट हैं, जिन्हें कितना भी लॉन्च करो सीधे जमीन पर गिरते है।

सीएम मोहन आज दोपहर रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद चौक से बाजार तक एक रोड शो किया। उनके साथ प्रदेश के उद्योग मंत्री चेतन्य कश्यप, प्रत्याशी अनीता चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एक खुले रथ में सवार होकर चिलचिलाती धूप में शहर में घूमे। धान मंडी रानी जी के मंदिर पर डॉक्टर यादव ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें कितने ही बार लॉन्च कर लो यह ऐसा रॉकेट है, जो सीधा जमीन पर आकर धड़ाम से गिरता है।  

मुख्यमंत्री ने हाल ही में शराब कांड में जमानत पर छूटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी नहीं बक्शा। उन्होंने कहा कि हमारे विकासशील प्रधानमंत्री की जो बुराई कर रहा है, वह खुद कई धारा में जमानत पर है। अगर उनमे जरा भी शर्म में होती, तो जमानत की शर्तों के अनुरूप वो जेल से बाहर ही नहीं आते। उन्होंने कहा कि आज वह किस मुंह से प्रचार कर वोट मांग रहे हैं। वहीं रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई जगह मंच लगाकर सीएम मोहन का फूल बरसाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

    मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!