गौर से देखिए ये तस्वीर: डबल मर्डर केस के आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने जारी किया पोस्टर, जानकारी देने वालों का मिलेगा इनाम

जबलपुर। Jabalpur Double Murder Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी और उसकी प्रेमिका अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस को चकमा देकर आरोपी अपना हुलिया बदलकर लोकेशन बदल रहे हैं और छिप रहे हैं। इस बीच पुलिस ने रेलकर्मी की हत्या करने वाले आरोपी मुकुल का पोस्टर जारी किया है। पुलिस ने WANTED का पोस्टर कई राज्यों में लगवाया है। साथ ही हत्या में शामिल मृतक की बेटी आरोपी की जानकारी देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की है।  

जबलपुर में रेलकर्मी और उसके बेटे के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड (Jabalpur Double Murder Case) में फरार आरोपी का पोस्टर अलग-अलग राज्यों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ट्रेन, बस और सार्वजनिक जगहों पर चस्पा किए गए  हैं। आरोपी की जानकारी देने वालों का नाम पता गुप्त रखते हुए इनाम देने की बात कही गई है। हालांकि आरोपी लड़की नाबालिग है, इस वजह से उसकी फोटो सार्वजनिक नहीं की गई है। 

पोस्टर में बताया आरोपी का हुलिया और कद, काठी 

पोस्टर में आरोपी का हुलिया और कद काठी बताया गया है। 

लंबाई 5 फुट 7 इंच

चेहरा लंबा रंग सांवला
गले में बाएं तरफ, बाएं हाथ और सीने में टैटू बना हुआ है

लगातार बदल रहे लोकेशन 

पुलिस के मुताबिक फरार दोनों आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। आरोपी अब तक उत्तर प्रदेश के मथुरा, मुंबई, गोवा, बैंगलोर विशाखापट्टनम जा चुके हैं। 

14 मार्च की रात में हुई थी वारदात  जबलपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के मिलेनियम कॉलोनी में 14 मार्च की दरमियानी रात आरोपी ने बाप-बेटे की की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद आरोपी मुकुल मृतक की बेटी के साथ फरार हो गया था। पुलिस की टीम लगातार दोनों का पीछा कर रही है। इस बीच यह जानकारी भी सामने आई थी कि आरोपियों प्रेमी युगल ने अब तक सवा लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। उनकी लोकेशन बांग्लादेश-नेपाल बॉर्डर पर मिली थी। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!