इंदौर में राजनीतिक माफियागिरी हावी, प्रत्याशियों का ही अपहरण हो जाता है, जीतू पटवारी का विजयवर्गीय पर अटैक

इंदौर। पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को राजनीतिक माफिया करार दिया है. इंदौर में उन्होंने प्रेस से चर्चा में कहा ”मध्य प्रदेश की राजनीति में अब राजनीतिक माफिया गिरी शुरू हो गई है, जिसमें प्रत्याशी को ही गायब कर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा ”अब तक इंदौर में प्लांट पर कब्जे सुने थे, अवैध कॉलोनी काटने की बातें सुनी थी, चंदा उगाही की बातें सुनी थी, चंदे में धंधे और प्लाट पर कब्जा करने की घटनाएं सुनी थी. लेकिन प्रत्याशियों के अपहरण की बात नहीं सुनी थी. ऐसा करने वाले आखिरकार कौन लोग थे और इन लोगों को संरक्षण कौन दे रहा था. फिलहाल गुंडे बदमाश सबसे ज्यादा किसके पास हैं.”

कांग्रेस प्रत्याशी को गायब करने वालों को जनता सिखाए सबक

जीतू पटवारी ने कहा कि ”उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी का ही अपहरण किया है, इसलिए अब इंदौर शहर को तय करना है कि वह ऐसे लोगों को आखिर किस प्रकार सबक सिखाएं. इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर भाजपा में भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. इस मामले में भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार करते हुए कहा, ”जीतू पटवारी खुद कांग्रेस खत्म करो माफिया हैं. कांग्रेस तेल लेने गई माफिया, कांग्रेस डुबो माफिया, यह सब आपके नेतृत्व में ही पनप रहा है.” उन्होंने कहा कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाने कि ”बजाय बेहतर होगा कि अपने और अपने रिश्तेदारों के बारे में जान लें, जिनके आपराधिक चरित्र लगातार होने वाली कार्रवाइयों में सामने आ चुके हैं.”

कैलाश विजयवर्गीय जहां गए वहां चुनाव जीते

नरेंद्र सलूजा ने कहा ”कैलाश विजयवर्गीय तो अजेय योद्धा हैं, वह जहां गए वहां चुनाव जीते. इसलिए जीतू पटवारी को इस तरह के विवादित बयान नहीं देना चाहिए.” गौरतलब कांग्रेस और खासकर जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के राजनीतिक अपहरण से खासे दुखी हैं जिसके कारण उन्हें पार्टी आलाकमान के स्तर पर भी किरकिरी झेलनी पड़ी है. यही वजह है कि जीतू पटवारी इस मामले में लगातार बयान बाजी करते हुए कहीं ना कहीं कैलाश विजयवर्गीय और उनकी टीम को निशाने पर ले रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!