42 इंच के समीउल्लाह ने किया मतदान, 3-3 फीट के भाई-बहन को भी लेकर पहुंचे मतदान केंद्र

विदिशा

विदिशा संसदीय क्षेत्र में शामिल रायसेन जिले की तीन विधानसभा सांची भोजपुर और सिलवानी के 918 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से वोटिंग शुरू हो गई है। यहां सुबह से ही मतदान के लिए लोग पहुंच रहे हैं। विशेषकर फर्स्ट टाइम वोटर्स में काफी उत्साह है। वहीं केंद्र पर पहुंचकर कलेक्टर एसपी ने भी वोट डाला है।

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण में 9 सीटों पर मतदान चल रहा है. इसी कड़ी में विदिशा लोकसभा सीट के अंतर्गत सीहोर जिले के बुधनी और इछावर और भोपाल लोकसभा के लिए सीहोर विधानसभा में मतदान हो रहा है. विदिशा संसदीय क्षेत्र में आने वाले मुगीसपुर गांव के मतदान केंद्र में उस समय लोग हैरत में पढ़ गए छोटे कद के मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे. यहां साढ़े तीन फीट के 56 वर्षीय समीउल्लाह खान और तीन फीट के 65 वर्षीय हबीबुल्लाह ने मतदान किया. वहीं, उनकी तीन फीट की बहन शाहेदा (68 वर्ष) ने भी वोट डाला.

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए लेकर मतदान करने लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतार देखने मिल रही है.

वहीं, सीहोर जिले के विदिशा लोकसभा क्षेत्र के मुगीसपुर गांव में साढ़े तीन फीट के समीउल्लाह खान (56 साल) और तीन फीट के हबीबुल्लाह (65 साल) और उनकी बहन शाहेदा मतदान के लिए पहुंची.

बताया गया है कि मुगीसपुर गांव में साढ़े तीन फिट और तीन फीट के दो मतदाताओं को अपने बीच पाया. मुगीसपुर निवासी समीउल्लाह खान की लंबाई साढ़े तीन फीट है. वहीं, उनके बड़े भाई हबीबुल्लाह और उनकी बहन शाहेदा की हाइट तीन फीट है.

तीन फीट की बहन ने भी किया मतदान

दोनों भाई एक बहन ने मतदान किया. उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभाते हुए मत अधिकार का उपयोग किया और सभी से मतदान करने की अपील की.

मीडिया से चर्चा करते हुए मतदाता समीउल्लाह ने कहा कि मतदान अवश्य करें. यह हमारी जिम्मेदारी है. जिस तरह नमाज पढ़ना फर्ज और जरूरी है, वैसे ही मतदान करना भी जिंदगी में जरूरी है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!