11 बजे तक राजगढ़ में सबसे ज्यादा 38.81% मतदान, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग ?

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत आज यानी मंगलवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान हो रहा है. इन सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई. मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर भी मतदान जारी है. इसी बीच चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा जारी कर दिया है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 9 सीटों पर 11 बजे तक 30.21% मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा मतदान राजगढ़ में 38.81 प्रतिशत हुआ है. जबकि सबसे कम भिंड में 25.46 फीसदी मतदान हुआ है. , गुना में 34.53, बैतूल में 32.65, विदिशा में 32.64, सागर में 30.31,ग्वालियर में 28.55, भोपाल में 27.46 प्रतिशत जबकि मुरैना में 26.62 परसेंट मतदान हुआ है।

वहीं प्रदेशवार आंकड़ो में 11 बजे तक असम में 27.34 प्रतिशत, बिहार में 24.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 29.90 प्रतिशत, गोवा में 30.94 प्रतिशत, गुजरात में 24.35 प्रतिशत, कर्नाटक में 24.48 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 30.21 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 18.18 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 26.12 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 32.82 प्रतिशत मतदान हुआ है.

9 सीटों पर मतदान जारी
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर वोटिंग जारी है. मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. युवा से लेकर महिलाएं, बूढ़े-बुजुर्ग मतदान के लिए अपने घरों से निकल रहे हैं. 9 सीटों में – भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, सागर, गुना, भिंड, मुरैना और ग्वालियर सीट शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!