नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 6 माह तक दुष्कर्म

रायपुर.रायपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस पूरी कहानी की शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई है। छह महीने पहले युवक और नाबालिग की दोस्ती इंस्टाग्राम में हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को जानने लगे। मिलने का दौर तब शुरू हुआ, जब युवक पीड़िता के गांव में सड़क निर्माण के काम में मजदूरी करने आया। इस दौरान नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामला रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र का है। नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने तीन मई को रिपोर्ट दर्ज कराया। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि थाना आरंग क्षेत्र के कलाई गांव का रहने वाला सुरेंद्र लोधी ने उनकी नाबालिग बेटी से इंस्टाग्राम में दोस्ती की। इसके बाद दोनों फोन पर बात करना शुरू किए। इससे दोनों में लगाव हो गया। इस दौरान युवक नाबालिग के गांव में सड़क निर्माण काम में करने के लिए आया।

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात
नाबालिग के गांव में काम करने के दौरान युवक उससे मिलने जाया करता था। दोनों की मुलाकात होने पर सुरेंद्र लोधी प्यार करता हूं, शादी करना चाहता हूं करके लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दिसंबर 2023 से दो मई 2024 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच नाबालिग के घरवालों को इस रिश्ते का भनक लगी। परिजनों के पूछने पर उसने सारी बाते बताई।

आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग के परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। आरोपी की खोजबीन कर उसके खिलाफ शारीरिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!