डिजिटल अरेस्ट कर 84 लाख वसूले

गाजियाबाद . साइबर अपराधियों ने कपड़ा मिल के जीएम को डिजिटल अरेस्ट कर 83.70 लाख रुपये वसूल लिए. आरोपियों ने खुद को मुंबई साइबर सेल तथा सीबीआई से बताते हुए जीएम पर थाईलैंड में ड्रग्स का पार्सल भेजने और मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया.

आरोपी जांच के नाम पर रकम ट्रांसफर कराते रहे. जांच पूरी होने तक आरोपियों ने पीड़ित को स्काईप कॉल पर रखा. साइबर थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. लिंक रोड थानाक्षेत्र के सूर्या नगर में रहने वाले गगन सिन्हा एक कपड़ा मिल में जीएम हैं. 24 अप्रैल की सुबह 11.06 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया. कॉलर ने कहा कि वह फेडेक्स कोरियर कंपनी के मुंबई ऑफिस से बोल रहा है. उन्होंने एक पार्सल थाईलैंड भेजा था. ड्रग्स होने के चलते पार्सल को रिजेक्ट कर दिया गया है. आपराधिक गतिविधि होने के कारण उन्हें साइबर क्राइम मुंबई को रिपोर्ट करनी पड़ी है.

नेहा सिंह नाम की महिला ने बताया कि पार्सल पर रिसीवर का नाम चाइयो सैनुन निवासी सोइलांक रोड बैंकाक, थाइलैंड लिखा हुआ है और पार्सल में पांच पासपोर्ट, 401 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स आदि रखी है. आरोपियों ने पुलिस सर्टिफिकेट देने के नाम पर उनसे 24 अप्रैल से चार मई तक 83.70 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए.

क्या है डिजिटल अरेस्ट

डिजिटल अरेस्ट क्राइम का नया तरीका है स्कैमर्स पीड़ित को वीडियो कॉल पर डरा-धमकाकर घर पर ही कैद कर लेते हैं. इसके साथ ही उसे इतना परेशान करते हैं कि वह पैसे देने पर मजबूर हो जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!