बिजली विभाग की लापरवाही से घरों में पहुंचा हाई वोल्टेज करंट, जले विद्युत उपकरण, युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

कुशीनगर. विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक की मौत हो गई. जिसके चलते घर में कोहराम मचा हुआ है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं. पूरा मामला कसया क्षेत्र के रतनपट्टी मुड़ेरा का हैं. जहां ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को शाम के समय अचानक पूरे गांव में लगे घरों में विद्युत उपकरण जलने लगा ग्रामीण अभी कुछ समझते तभी सभी उपकरण धू-धूकर जल उठा.

वहीं गांव का ही चालिस वर्षिय युवक घर का एनसीबी बंद करने गया तभी अचानक तार में दौड़ रही हाई बोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण युवक को लेकर सामूदायिक स्वास्थ केंद्र कसया ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और कह रहे हैं कि विभाग से बार-बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर जेई द्वारा नहीं बदला जा रहा है, जिसके चलते सैकड़ों घरों में विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गया और एक युवक की मौत हो गई. वहीं अपने इस लापरवाही से विभाग पल्ला झाड़ रहा है. वहीं ग्रामीणों की मांग है कि लापरवाही करने वाले विद्युत कर्मचारीयों पर कार्रवाई की जाए. जिससे आगे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो और घरों में जले विद्युत उपकरणों की हुई क्षतिपूर्ति ग्रामीणों को दी जाए.

अब देखने वाली बात होगी कि उच्च अधिकारी इस पूरे मामले पर किस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं या इसी तरह विद्युत विभाग की लापरवाही से लोग मौत के गाल में समाते रहते हैं. जिन लोगों के घरों में विद्युत उपकरण जले हैं विनोद मनोज सिंह, संजय सिंह, अरुण सिंह, रामकिशन सिंह, त्रिलोकी, सुदर्शन, गणेश सिंह, राजेश सिंह, विवेक सिंह, पतिराज शर्मा, सकीना, अभिमन्यु, ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, अशोक सिंह,प्रभु सिंह, उदय मानसिंह सहित दो दर्जन से अधिक घरों में विद्युत उपकरण जल के खाक हो गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!