शानदार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर कोलकाता, हर्षित-वरुण की फिरकी में उलझे लखनऊ के बल्लेबाज

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 98 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने सुनील नरेन की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप रहा। 

अंक तालिका का हाल
इस जीत के साथ कोलकाता अंक तालिका में 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, लखनऊ का  नेट रनरेट -0.371 हो गया और टीम पांचवें पायदान पर पहुंच गई। लखनऊ अब अपना अगला मुकाबला आठ मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। वहीं, कोलकाता 11 मई को आईपीएल का 60वां मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ घर में खेलती नजर आएगी। 

लखनऊ की पारी
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका 20 रन के स्कोर पर लगा। इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतरे अर्शिन कुलकर्णी को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। टीम को दूसरा झटका केएल राहुल के रूप में लगा जो 25 रन बनाकर लौटे। इस मैच में मार्कस स्टोइनिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। कोलकाता के खिलाफ दीपक हुड्डा ने पांच, निकोलस पूरन ने 10, आयष बडोनी ने 15, टर्नर ने 16 क्रुणाल पांड्या ने पांच, युद्धवीर सिंह ने सात, रवि बिश्नोई ने दो रन बनाए। वहीं, नवीन-उल-हक बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे। कोलकाता के लिए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा रसेल ने दो और मिचेल स्टार्क व सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली।

कोलकाता की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। इस मैदान पर यह टी20 का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में केकेआर की शुरुआत दमदार हुई। सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा। उन्होंने सॉल्ट को आउट किया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नरेन ने 81 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और सात छक्के निकले। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। टीम को तीसरा झटका आंद्रे रसेल के रूप में लगा। उन्हें नवीन-उल-हक ने शिकार बनाया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद युद्धवीर सिंह ने अंगकृष रघुवंशी को निशाना बनाया। वह 26 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलकर लौटे। इस मैच में रिंकू सिंह ने 16, श्रेयस अय्यर ने 23, रमनदीप सिंह ने 25 और वेंकटेश अय्यर ने एक रन बनाया। रमनदीप और वेंकटेश नाबाद रहे। लखनऊ के लिए नवीन-उल-हक ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह को एक-एक सफलता मिली। 

TEAM P W L PTS NRR
1 Kolkata Knight Riders 11 8 3 16 +1.453
2 Rajasthan Royals 10 8 2 16 +0.622
3 Chennai Super Kings 11 6 5 12 +0.700
4 Sunrisers Hyderabad 10 6 4 12 +0.072
5 Lucknow Super Giants 11 6 5 12 -0.371
6 Delhi Capitals 11 5 6 10 -0.442
7 Royal C Bengaluru 11 4 7 8 -0.049
8 Punjab Kings 11 4 7 8 -0.187
9 Gujarat Titans 11 4 7 8 -1.320
10 Mumbai Indians 11 3 8 6 -0.356

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!