सुनील गावस्कर बोले – आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने का रवैया सिराज की असली ताकत

बेंगलुरू.
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की चार विकेट से जीत के बाद कहा कि मोहम्मद सिराज का आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाला रवैया उनकी असली ताकत है। पावरप्ले में सिराज ने दो विकेट चटकाते हुए शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा को पवेलियन भेजा जिससे टाइटंस की टीम शनिवार को 19.3 ओवर में सिर्फ 147 रन ढेर हो गई।

गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव’ पर कहा, ‘‘हर बार जब आप मोहम्मद सिराज को देखते हैं, तो आप जानते हैं कि वह अपनी जान लगा देगा। उस समय को याद करें जब उसके पिता का निधन हो गया था, जब वह ऑस्ट्रेलिया में था। वह खेलता रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से लोग वापस जाना चाहेंगे क्योंकि आपके माता-पिता आपको बहुत प्यारे होते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उसे अहसास हुआ कि भारत के लिए खेलना महत्वपूर्ण था। इसके अलावा, उस स्तर पर उसकी जगह पक्की नहीं थी। एक स्थापित खिलाड़ी शत प्रतिशत चला गया होता।’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘और याद रखें कि उन्होंने उस गाबा टेस्ट मैच में कितनी शानदार गेंदबाजी की थी। स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी को आउट करना, जब वह 55 रन पर था… तो यह मोहम्मद सिराज की असली ताकत है, आत्मविश्वास और मैदान पर कभी हार नहीं मानने वाला रवैया।’’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!