कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा”भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले को बताया BJP का चुनावी स्टंट”

कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने बयान की वजह से विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, रविवार को उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर हुए आतंकी हमले को भाजपा का चुनावी स्टंट करार दिया। कांग्रेस नेता के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है।जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कल भारतीय वायु सेना के वाहन पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले पर मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए चन्नी ने कहा, ‘यह स्टंटबाज़ी हो रही है, जब चुनाव आते हैं भाजपा को जीताने के लिए ऐसे स्टंट होते हैं। यह पहले से तैयार किए हुए हमले हैं, इसमें सच्चाई नहीं होती…लोगों की लाशों पर खेलना भाजपा का काम है।’जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार शाम आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में एक भारतीय वायुसेना कर्मी की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। वायुसेना के काफिले पर हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, सेना के पैरा कमांडो की अलग-अलग टीम को भी तलाशी अभियान में लगाया गया है और हमले के संबंध में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!