दतिया में बड़ा हादसा, BSF जवानों से भरी बस पलटी, 28 जवान घायल, CM मोहन ने दिए ये निर्देश

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार शाम को पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक बस के पलटने से कम से कम 28 पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की 29वीं बटालियन के जवान भांडेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुनावी रैली में ड्यूटी करके लौट रहे थे.

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर से 75 किलोमीटर दूर दतिया के बाहरी इलाके में मोहना हनुमान मंदिर के पास एक टैक्सी को बचाते समय बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. उन्होंने बताया कि घायल जवानों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

सीएम मोहन यादव ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘मेरे संज्ञान में आया है कि सरकारी ड्यूटी से लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस पलट गई और इस हादसे में कुछ जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मैंने घायलों से मुलाकात की है. हमने डॉक्टरों और प्रशासन को हरसंभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है.’

दो जवानों की हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर
घायलों में से दो जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई गई, जिसके बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया. सभी का इलाज जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है. दरअसल, शनिवार को सीएम मोहन यादव ग्वालियर में चुनावी रोड शो में शामिल होने पहुंचे थे. यहां कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वह घायल जवानों से मिलने डायरेक्ट जयारोग्य अस्पताल पहुंचे और आईसीयू में जाकर जवानों का हाल जाना.

सीएम मोहन ने बताया कि संवेदनशीलता के साथ डॉक्टर्स और प्रशासन को हिदायत दी गई है कि जो भी योग्य इलाज हो, वह करें. राहत की बात यह है कि जवानों की हालत अभी स्थिर है.

सम्बंधित खबरे

बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

 ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!