विरासत बचाने रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, सोनिया ने दिया परिवार के सियासी वारिस का भी संदेश

राहुल गांधी को रायबरेली के रण में उतार कर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। यह संदेश दिया गया है कि गांधी परिवार का सियासी वारिस सिर्फ राहुल गांधी हैं। परिवार में डबल पावर सेंटर नहीं है। हालांकि प्रियंका के नहीं लड़ने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ऊर्जा पहले की तरह बनी रहेगी, इस पर संशय है।

वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस सिर्फ रायबरेली सीट ही बचा पाई थी। अमेठी के गढ़ को राहुल गांधी गंवा बैठे। इस बार अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी के मैदान में उतारने की चर्चाएं थीं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने यूपी से चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था। ऐसे में उन्हें विरासत का हवाला देकर रायबरेली के लिए मनाया गया। क्योंकि, विपरीत परिस्थितियों में भी रायबरेली की जनता ने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा। इस पर राहुल ने हामी भरी और अंतिम दिन नामांकन किया। अमेठी से गांधी परिवार के भरोसेमंद रहे किशोरी लाल शर्मा पर दांव लगाया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी का तर्क है कि राहुल-प्रियंका दोनों लड़ते, तो निश्चित ही कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता। पर, अन्य सीटों पर फोकस करना मुश्किल होता। राहुल गांधी का कद राष्ट्रीय स्तर का है। मौजूदा परिस्थितियों में यदि अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार जीतता है, तो बड़ा संदेश जाएगा। यदि हारता है, तो कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!