एशिया की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या

नई दिल्ली . एशिया की सबसे सुरक्षित जेल कहलाने वाली तिहाड़ जेल की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लग गई. जेल नंबर तीन में शुक्रवार को दो कैदियों के बीच झगड़ा हो गया. इस दौरान अफगान मूल के नागरिक ने विचाराधीन कैदी को चाकू से गोद डाला.

सूचना पर पहुंची पुलिस 29 वर्षीय घायल दीपक को अस्पताल ले पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच के लिए स्थानीय मजिस्ट्रेट को सूचना दी. मजिस्ट्रेट ने अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 29 वर्षीय मृतक दीपक अपने परिवार के साथ शकूरपुर में रहता था. दीपक को पश्चिम विहार थाना पुलिस ने 2018 में लूट और हत्या के केस में गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दीपक की हत्या करने वाला 44 वर्षीय अब्दुल बशीर अखोंदजादा ई-104, लाजपत नगर में रहता है. मूल रूप से अब्दुल अफगानिस्तान का रहने वाला है. अब्दुल को लाजपत नगर थाना पुलिस ने मार्च 2019 में आईपीसी की धारा 307 के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया था. अब्दुल और दीपक को जेल नंबर तीन में रखा गया था.

दोनों के बीच भोजन को लेकर हुआ विवाद पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब्दुल और दीपक के बीच शुक्रवार सुबह ही भोजन करने को लेकर झगड़ा हुआ था. उस समय जेल नंबर तीन में मौजूद अन्य कैदियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया, जिसके बाद दोनों सेल में चले गए. अब्दुल ने दीपक पर दोपहर करीब 12.30 बजे हमला कर दिया. अब्दुल ने स्टील के बर्तन को नुकीला कर चाकू बनाया हुआ था, इसी चाकू से उसने दीपक के सीने पर हमला किया. उसके दिल के पास नुकीला हिस्सा लगा, जिससे वह बेसुध हो गया.

तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि विचाराधीन कैदी पर हमले की सूचना पर Quick Response Team मौके पर पहुंच गई. क्यूआरटी टीम ने दीपक को मेडिकल सहायता दी और उसे DDU अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. तिहाड़ जेल में कैदी की मौत के बाद जेल में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

तिहाड़ जेल के अंदर बंद हैं कई VIP कैदी
इस समय तिहाड़ जेल में कई VIP कैदी बंद हैं. इसके बाद भी जेल में सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं. तिहाड़ की जेल नंबर दो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित बीआरएस नेता के कविता, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बंद हैं. तिहाड़ में इसके चलते अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है. जेल नंबर दो में चार क्यूआरटी टीम, तामिलनाडु पुलिस और तिहाड़ के सुरक्षाकर्मी हर समय मौजूद रहते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!