गठबंधन की खातिर हमने वे सीटें भी छोड़ दीं जिन पर पांच बार जीत हासिल की थी: उद्धव

सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास आघाडी (एमवीए) में खींचतान के बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने गठबंधन की खातिर अपने सहयोगियों के लिए वे सीटें छोड़ दी हैं, जिन पर उसने पांच बार जीत हासिल की थी।

ठाकरे ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार चंद्रहार पाटिल के लिए सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ाई में मतों का विभाजन नहीं होने देने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी दिन एक जैसे नहीं होते और विश्वास जताया कि ‘इंडिया’ गठबंधन 300 लोकसभा सीटें जीतेगा।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वसंतदादा पाटिल के पोते एवं कांग्रेस नेता विशाल पाटिल निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। भाजपा ने मौजूदा सांसद संजयकाका पाटिल को मैदान में उतारा है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘हमने रामटेक सीट छोड़ दी, जिस पर हम लगातार पांच बार जीते थे। हमने कोल्हापुर सीट छत्रपति शाहू महाराज के लिए छोड़ दी। हमने अमरावती भी छोड़ दी क्योंकि गठबंधन से न सिर्फ मुझे फायदा होगा, बल्कि हमारे सहयोगियों को भी फायदा होगा।

इन तीनों सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है जो एमवीए गठबंधन में शामिल है। एमवीए में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भी शामिल है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!