चारधाम यात्रा में पहले 15 दिन VIP दर्शन पर रोक  

चारधाम यात्रा में आम श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए पहले 15 दिन VIP दर्शन पर रोक रहेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेज सूचित भी कर दिया है. सभी से अपील की गई है कि 10 से 25 मई तक चारों धामों में दर्शन करने से वीआईपी बचें.

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा गया है. अपील की गई है कि यात्रा के शुरुआती 15 दिनों में VIP दर्शन को जितना हो सके टाला जाए. खासतौर पर केदारनाथ धाम में दर्शन को आने से बचा जाए, ताकि आम श्रद्धालुओं को दर्शनों में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े.

आधिकारिक वेबसाइट से कराएं बुकिंग

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के टिकटों की कालाबाजारी एवं ठगी जैसी घटनाएं न हों, इसके लिए इस बार केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से टिकटों की बुकिंग की व्यवस्था है.

उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क 5 से 8 मीटर चौड़ी की गई है. केदारनाथ में 20 जगह पार्किंग की व्यवस्था है, जहां 1495 वाहन पार्क हो सकेंगे. वाहनों की निगरानी को app भी बनाया गया है.

700 सफाई कर्मियों की तैनाती
यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था को 700 कर्मियों की डयूटी लगाई गई है. पहली बार 4 नए हाईटेक माड्यूलर शौचालय व इतने ही नए मोबाइल माड्यूलर शौचालय की व्यवस्था की गई है.

निगरानी में रहेंगे घोड़े-खच्चर
यात्रा मार्गों पर 4000 घोड़े-खच्चर प्रशासन की निगरानी में रहेंगे. हाकर के लिए पहली बार पहचान पत्र जारी किए जाएंगे. वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट 30 टन क्षमता का सोनप्रयाग में बनाने के साथ ही डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है. इस बार रोस्टर प्रणाली से संचालन होगा. घोड़े-खच्चरों के लिए 24 घंटे पानी की 15 चरी संचालित होंगी. 197 की क्षमता की 2 डोरमेट्री बनाई गई हैं.

स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई
इस बार 5 एंबुलेंस की तैनाती के साथ ही 3 गोल्फ कार्ट तैनात की जा रही हैं. स्थानीय व्यवस्था को न छेड़ते हुए सभी चिकित्सकों की व्यवस्था इसके अतिरिक्त की जा रही है. लगभग 18 जगह स्वास्थ्य जांच केंद्र संचालित किए जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!