इंदौर में ‘बम’ फूटने के बाद कांग्रेस किस पार्टी का करेगी समर्थन? पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया प्लान

इंदौर। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद लोकसभा चुनाव के मैदान में अब कांग्रेस नहीं है. इस स्थिति से नाराज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना के लिए भाजपा और भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान के स्थान पर मतदाताओं को नोटा का विकल्प सुझाया है. पटवारी ने कहा इंदौर के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेगी, बल्कि इस पूरी व्यवस्था के खिलाफ जन आंदोलन करेगी.

चुनाव का नहीं करेंगे बहिष्कार, नोटा विकल्प

जीतू पटवारी बोले, ”हमारे विधायक हारे पर हमने तो कोई गलत कदम नहीं उठाया. लेकिन अब तो देश में राजनीतिक माफिया पनप रहे हैं.” पटवारी ने कहा ”अब ये लड़ाई बीजेपी-कांग्रेस की नहीं है, कांग्रेस अब चुनाव नहीं लड़ रही है, उसका चुनाव चिन्ह ही निकल गया, पर ये लड़ाई अब न्याय की है. अब इंदौर की राजनीतिक अस्मिता की लड़ाई है. चुनाव का बहिष्कार हम नहीं करेंगे लेकिन हमारे पास नोटा का विकल्प है.”

बीजेपी को सबक सिखाएंगे

जीतू पटवारी ने निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर कहा कि ”उन्हें हमने बीजेपी से बचाया.” पटवारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी पर सवाल उठाते हुए कहा ”समय तीन बजे का था लेकिन चार बजे तक चीजें चलती रहीं. कांग्रेस पार्टी किसी को समर्थन नहीं देगी. लेकिन यह स्थिति है कि किसी को चुनाव भी नहीं लड़ने दिया जा रहा है. सत्ता है तो अपनी मनमानी चल रही है, अब कांग्रेस का दायित्व हो चुका है बीजेपी को सबक सिखाना है. जिन लोगों के पास ताकत है वह रावण जैसे हैं, जिनका अहंकार वह बढ़-चढ़कर बोलता है, वह साफ तौर पर दिखता है.”

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!