गर्मियों में हो रही ब्लोटिंग एसिडिटी की समस्या, तो इन Healthy Foods से कर लीजिए दोस्ती, पाचन के लिए है काफी फायदेमंद …

Healthy Foods For Summer : बढ़ते तापमान में खुद को ठंडा रखने के लिए हम आमतौर पर कोल्ड ड्रिंक, आईसक्रीम, बर्फ का गोला जैसी चीजों को खाते-पीते रहते हैं.  इनसे हमें ठंडक का एहसास तो होता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं.  इनमें मौजूद शुगर और प्रीजरवेटिव्स की वजह से सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है. इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं सबसे प्रमुख होती हैं.  इसकी वजह से ब्लोटिंग, एसिडिटी, भूख न लगने या ज्यादा स्वीट क्रेविंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.  इसलिए गर्मी के मौसम में अपने पाचन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है.  

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करना आपके पाचन के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं.  आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में.

कर्ड राइस (Healthy Foods For Summer)

कर्ड राइस, जैसा कि नाम से समझा जा सकता है दही और चावल से बनाए जाते हैं.  दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट माइक्रोबायोम को बढ़ावा देते हैं.  इसलिए दही पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होती है.  इस डिश के लिए मिलेट राइस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है.  यह डिश काफी लाइट होती है और आसानी से पच भी जाता है.

पेठे का जूस (Healthy Foods For Summer)

पेठे की सब्जी ही नहीं जूस भी बनाया जाता है, जो गर्मियों में पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है.  यह शरीर का PH लेवल बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर रहती है और एसिडिटी, गैस जैसी समस्या भी नहीं होती है.  पेठे में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे कब्ज की समस्या भी नहीं होती है.

हर्बल टी

हर्बल टी पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है.  इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में काफी मदद मिलती है.  हर्बल टी ब्लोटिंग कम करते हैं और आप काफी रिलैक्स भी महससू करते थे.  सोने से पहले कैमोमाइल जैसे हर्बल टी पीने नींद भी अच्छी आती है, जिससे आप बेहतर नींद ले पाते हैं, जो पूरी सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स में फाइबर, विटामिन और कई मिनरल पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.  मूंग के स्प्राउट्स को नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करेगा और एनर्जी भी मिलेगी.  ये ज्यादा हैवी भी नहीं होते, जिसकी वजह से गर्मियों में इसे खाने से पेट भारी महसूस नहीं होता.

सलाद

खीरा, ककड़ी, टमाटर और प्याज का सलाद गर्मियों के लिए एक शानदार फूड है.  इन सभी में पानी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे हाइड्रेशन मिलती है और पेट ठंडा रहता है.  साथ ही, इन्हें खाने से पाचन भी बेहतर रहता है.  ब्लोटिंग और एसिडिटी की सम्सया नहीं होती और पेट भी ज्यादा भरा हुआ महससू नहीं होता.

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!