अंगूर खाने के फायदे: कैसे शामिल करें आहार में

आयुर्वेद में कहा जाता है ‘द्राक्षा फलत्तमा’ यानी सभी फलों में अंगूर सबसे उत्तम होता है। लेकिन आज के समय में अंगूर उगाने के लिए बड़े पैमाने पर कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिस वजह से ये खतरनाक भी हो सकते हैं।

आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार के अनुसार, स्वस्थ रहने और कीटाणुओं या कीटनाशकों के सेवन से बचने के लिए अंगूरों को अच्छी तरह से धोना जरूरी है। आइए जानते हैं अंगूरों को अच्छी तरह धोने के कुछ आसान तरीके।

अंगूर धोने का दूसरा तरीका

एक बाउल में पानी भरें और उसमें 2 बड़े चम्मच समुद्री नमक और 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इन्हें पानी में अच्छी तरह घुलने दें, फिर अंगूर डालें, ध्यान रखें कि अंगूर पानी में पूरी तरह से डूबे हों। अंगूरों को लगभग 5 मिनट के लिए भिगो दें।

सेहत का खजाना हैं खट्टे-मीठे अंगूर

जब हम फल बाजार जाते हैं, तो हमें हमेशा मीठे अंगूर नहीं मिलते हैं। हमें कभी थोड़े मीठे और थोड़े खट्टे अंगूर मिल सकते हैं, तो कभी ज्यादा खट्टे और थोड़े मीठे। इनमें से हर तरह के अंगूर का हमारे शरीर के त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) पर और हमारे पूरे स्वास्थ्य पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

अंगूर के औषधीय गुण

गुण – स्निग्ध (चिकना, तैलीय) गुरु (भारी)
रस – मधुर (मीठा), कषाय (कसैला)
विपाक – मधुर
वीर्य – शीत
त्रिदोष पर प्रभाव – वात और पित्त को संतुलित करता है

अंगूर खाने के फायदे

रेचक (आसानी से मल त्याग करने में मदद करता है)
प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा रखता है
आंखों के लिए बहुत अच्छा
पौष्टिक (बृंहण)
पेशाब का प्रवाह बढ़ाता है
कामोत्तेजक
स्वाद को बढ़ाता है

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!