नई दिल्ली स्टेशन से 300 रेलगाड़ियां शिफ्ट होंगी

नई दिल्ली. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2023 के बजट में की गई थी, लेकिन अभी तक इसका टेंडर नहीं हो सका है. इसकी बड़ी वजह यहां से चलने वाली 300 से ज्यादा रेलगाड़ियां हैं. स्टेशन का पुनर्विकास करने से पहले रेलगाड़ियों को दूसरे स्टेशनों पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है.

रेलवे का कहना है कि चुनाव के बाद टेंडर में तेजी आएगी और अगले 6 माह के भीतर यहां पर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. यहां से रोजाना लगभग 300 रेलगाड़ियां चलती हैं. अभी के समय में इन रेलगाड़ियों के परिचालन को बाधित करने से लाखों यात्रियों को परेशानी होगी. इसे ध्यान में रखते हुए इन रेलगाड़ियों को आनंद विहार, निजामुद्दीन, शाहदरा, दिल्ली कैंट, सराय रोहिल्ला और गाजियाबाद शिफ्ट करने की योजना पर काम चल रहा है.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना लगभग 300 गाड़ियों से 6 लाख यात्री सफर करते हैं. नई दिल्ली स्टेशन को पुनर्विकास होने में 4 वर्ष का समय लग सकता है. वर्ष 2024 के अंत में यहां पर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. वहीं, वर्ष 2028 के अंत या 2029 की शुरुआत में यह विश्वस्तरीय स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा.

कई चरणों में कार्य करना मुश्किल
स्टेशन का पुनर्विकास पहले 3 से 4 चरणों में करने की योजना थी, लेकिन अधिकारियों को ऐसा होना संभव नहीं लग रहा है. यही वजह है कि इस स्टेशन को अलग-अलग चरणों की जगह एक साथ बनाने की योजना पर कम चल रहा है. इस वर्ष के अंत तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसके लिए बड़ी रूपरेखा बनाने के साथ मेहनत भी करनी होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!