गायिका ने बॉयफ्रेंड पर लगाया रेप का आरोप, कहा- नशीली कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर किया गंदा काम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 29 साल की एक सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड पर जबरदस्ती नशीली कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर और आर्थिक मदद के बहाने उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज की.

पीड़िता ने कहा कि उसने अपने सिंगिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने सोने के गहने गिरवी रखकर एक स्टूडियो खोला था, लेकिन स्टूडियो के इंटीरियर डेकोरेटर द्वारा और पैसे मांगने के कारण उसके पास रुपयों की कमी हो गई. महिला सिंगर ने बताया कि उसका परिचय आशियाना के साहूकार ब्रिजेश यादव से हुआ था.

पीड़िता ने कहा, ब्रिजेश मेरी मदद करने के लिए तैयार हो गया. उसने मुझे पैसे देने और एग्रीमेंट के लिए स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करने के लिए अपने ऑफिस में बुलाया. जब मैं उनके दफ्तर में पहुंची, तो उन्होंने मुझे नशीला पदार्थ मिला हुआ ठंडा पानी पीने को दिया. जिसे पीने के बाद मैं बेहोश हो गई.

इसके बाद उसने मेरे साथ बलात्कार किया और मोबाइल पर घटना का वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने एक महीने से ज्यादा समय तक मुझे ब्लैकमेल कर मेरा यौन शोषण किया. पारा थाने के एसएचओ ब्रिजेश कुमार वर्मा ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!