इश्क में उठाया खौफनाक कदम : चार दिनों से प्रेमिका से नहीं हुई बात, नाराज प्रेमी ने हंसिया से खुद का रेता गला

कुशीनगर. जिले के रामकोला थाना क्षेत्र धुवाटीकर में अपने प्रेमिका से नाराज एक प्रेमी ने हंसिया से गला रेतकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने में आया है. मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के धुआटीकर निवासी प्रद्युमन शर्मा 20 वर्ष पुत्र रामचंद्र शर्मा का स्थानीय थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

युवक का युवती से विगत चार दिनों से बात नहीं हो पा रही थी. जिससे नाराज होकर युवक द्वारा हसिया से गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया गया. घटना विगत शनिवार के देर रात्रि की बताई जा रही है. घटना में उपयोग किया गया हंसिया पुलिस द्वारा उसके घर के पीछे सटे एक बाउंड्री वॉल के अंदर से बरामद किया गया है. युवक के घर में मां और बेटा ही रहते है, जबकि युवक की छः बहने है, लेकिन शादी के बाद सभी अपने घर चली गई है.

गंभीर हालत में युवक अपने बिस्तर पर तड़प रहा था, बिस्तर पर काफी मात्रा में खून गिर गया था. किसी तरह से घर में सो रही मां को आवाज देकर बुलाया. बेटे को खून में लथपथ देख मां ने आस पास के लोगो को सूचना दिया, इसके बाद गांव के लोगों द्वारा युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर युवक का इलाज चल रहा है.

युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस गांव में घंटो मशक्कत के बाद घटना की बारीकी से जांच की पुलिस के पूछ ताछ में युवक ने आत्महत्या की बात कबूली. इस संबंध एसएचओ रामकोला विनय कुमार सिंह ने बताया प्रेम प्रसंग का मामला है. प्रेमिका चार दिन से बात नही कर रही थी. इसी वजह से प्रेमी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!