विश्व मलेरिया दिवस आज, जानिए इसका इतिहास और थीम

विश्व मलेरिया दिवस हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है. यह दिन इस बात के लिए भी पहचाना जाता है कि मलेरिया के नियंत्रण के लिए किस प्रकार के वैश्विक प्रयास किए जा रहे हैं. मच्छरों के कारण फैलने वाली इस बीमारी में हर साल कई लाख लोग जान गवां देते हैं. ‘प्रोटोजुअन प्लाज्‍मोडियम’ नामक कीटाणु मादा एनोफिलीज मच्छर के माध्यम से फैलते हैं.

विश्व मलेरिया दिवस उन 8 आधिकारिक वैश्विक सामुदायिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक हैं, जिसे ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ की ओर से चिन्हित किया गया है. इनमें से विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व रक्तदाता दिवस, विश्व टीकाकरण सप्ताह, विश्व तपेदिक दिवस, विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस और विश्व एड्स दिवस हैं.

विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास
विश्व मलेरिया दिवस मनाए जाने की शुरुआत साल 2000 से हुई थी, जब इसे अफ्रीका मलेरिया डे के नाम से जाना जाता था. इसके बाद साल 2008 में इसका नाम बदलकर वर्ल्ड मलेरिया डे रख दिया गया था. यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से आयोजित किए जाने वाली वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के 60वें सेशन के दौरान किया गया था.

विश्व मलेरिया दिवस का महत्व
विश्व मलेरिया दिवस मनाने के पीछे का उद्धेश्य लोगों को इस जानलेवा रोग के प्रति जागरूक करना है. ताकि हर साल मलेरिया से होने वाली लाखों मौतों को रोका जा सके.

विश्व मलेरिया दिवस की थीम
वर्ल्ड मलेरिया डे को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल एक नई थीम रखी जाती है. इस साल विश्व मलेरिया दिवस की थीम “अधिक न्यायसंगत दुनिया के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई को तेज करना ” है. यह विषय इस बात पर जोर देता है कि मलेरिया में कमी लाने की प्रगति रुक ​​गई है. मलेरिया न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है और लोगों की जान ले रहा है, बल्कि यह असमानता का एक भयानक चक्र भी कायम रखता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!