पटना में JDU नेता की गोली मारकर हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, शादी समारोह से लौट रहे थे

पटना में जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के युवा नेता सौरभ कुमार की बुधवार देर रात पटना के पुनपुन इलाके में हत्या की गई। वारदात के समय सौरभ पुनपुन के बढ़ईया कोल में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें घटनास्थल पर ही सौरभ की मौत हो गई। वहीं उनके दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है। आक्रोशित लोगों ने पटना-गया मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस अभी तक हत्यारोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार 4 बदमाशों ने सौरभ पर करीब 5 राउंड फायरिंग की थी। सौरभ कुमार के सिर में 2 गोली लगी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त मुनमुन कुमार को 3 गोलियां लगी हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सौरभ कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी प्रत्याशी और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने सौरभ कुमार के परिवार से मुलाकात की।

सिर और गर्दन में लगी गोली

पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले में जेडीयू नेता सौरभ कुमार के सिर और गर्दन में गोली लगी है। गोली लगने के बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी भरत सोनी ने कहा कि वे राजनीति और व्यापारिक संबंधों सहित सभी कोणों की जांच कर रहे हैं। सौरभ कुमार पर हमले के बाद गुस्साए जनता दल यूनाइटेड के समर्थक मौके पर जमा हो गए। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन ने हत्या के मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा है कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले का पर्दाफाश करे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!