75 करोड के मालिक है अक्षय बम

इंदौर की लोकसभा सीट से भाजपा के जहां शंकर लालवानी मैदान में हैं, तो उनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति किला लड़ा रहे हैं… चुनाव बाद परिणाम जो भी हो, लेकिन सम्पत्ति के मामले में भाजपा के लालवानी को कांग्रेस के बम ने पछाड़ ही दिया… दरअसल, बम 75 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति के मालिक हैं… मजे की बात यह है कि जितने रुपयों में एक आम व्यक्ति लगभग 600 स्क्वेयर फीट का प्लॉट खरीद ले, उतने रुपयों की तो अकेले बम हाथ में घड़ी ही पहनते हैं..! अक्षय के पास मौजूद रॉलेक्स घड़ी की कीमत 14 लाख 5 हजार रुपए है… बम की सालाना कमाई 2.64 करोड़ रुपए बताई गई, जो कि लालवानी की कुल सम्पत्ति 1.95 करोड़ रुपए से भी अधिक है… बम के कई शैक्षणिक संस्थान हैं और उनकी कमाई का जरिया बिजनेस बताया गया… बम की सम्पत्ति 8.50 करोड़ की है और पत्नी रिचा की चल सम्पत्ति 4.28 करोड़ रुपए है… वहीं अचल सम्पत्ति की बात करें तो बम के पास 46.78 करोड़ की है, तो पत्नी की अचल सम्पत्ति 16 करोड़ की बताई गई, जिसमें खेती से लेकर कॉलेज परिसर व अन्य सम्पत्तियां शामिल हैं… इस तरह बम की पत्नी जहां 20.28 करोड़ की मालकिन हैं, तो बम खुद 55.28 करोड़ करोड़ की चल-अचल सम्पत्ति के मालिक हैं… बम के आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो उन पर द्वारकापुरी और खजराना थाना में दो केस दर्ज हैं, जिसमें एक तेज कार चलाने का शामिल है तो दूसरा खजराना के एक जमीन विवाद में धमकी देने, मारपीट करने व अन्य का मामला शामिल है… धनपति होने के बावजूद बम के पास कोई वाहन नहीं है… वहीं उनके पास 217 ग्राम सोने की ज्वेलरी होना बताई गई, तो पत्नी के पास 3 किलो सोना है, जिसकी कीमत 2.25 करोड़ है..!

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!