इंदौर में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राहकों को अनोखे ऑफर दिए जा रहे

इंदौर
स्वच्छता में लगातार नंबर वन रहने वाले इंदौर को मतदान में भी नंबर वन बनाने के लिए व्यापारी आगे आए हैं. इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को वोटिंग होगी. वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राहकों को अनोखे ऑफर दिए जा रहे हैं. मतदान करने पर स्वाद की राजधानी कहे जाने वाले इस शहर में प्रसिद्ध खाऊ ठिये 56 दुकान पर ग्राहकों को खास छूट दी जाएगी.

13 मई को मतदान कर 56 दुकान पहुंचने वाले ग्राहकों को फ्री आइसक्रीम, पोहा-जलेबी, कोल्डड्रिंक के अलावा भी कई आइटम पर ऑफर मिलेगा. इसके अलग अलग-अलग कैटेगरी, टाइमिंग का दायरा तय किया जा रहा है.

बस करना होगा ये छोटा सा काम
56 दुकान के मालिक ने कहा कि वोटर्स को वोटर कार्ड के अलावा उंगली पर स्याही का निशान दिखाना पड़ेगा, तभी फ्री में यह सब खाने के लिए मिलेगा. इसके अलावा पहली बार वोट देने वाले युवा के अलावा वरिष्ठ नागरिक, जो वोटिंग के दिन सुबह 9 बजे के पहले मत डाल आते हैं, उन्हें पोहा, जलेबी के साथ आइसक्रीम भी खिलाई जाएगी.

चाइनीज फास्टफूड मिलेगा फ्री
मतदान वाले दिन सुबह के समय 7 से 9 के बीच मतदान करने वालों को कृष्णपुरा छत्री रोड पर बजरंग मंदिर के पास चॉइस चाइनीज सेंटर पर मन्चुरियन और नूडल्स फ्री मिलेंगे. इसी प्रकार अपना स्वीट्स के सभी आउटलेट एवं ग्रैंड माचल रिसोर्ट में सभी आइटम पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. होटल एसोसिएशन द्वारा स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा, जिसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी.

मध्य प्रदेश में अब 26 अप्रैल को मतदान
बता दें कि मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है. दूसरे फेज की वोटिंग 26 अप्रैल को है. तीसरे चरण का मतदान 7 मई को है. वहीं प्रदेश में चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा. 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!