गौतम अडाणी ने उज्जैन में सीमेंट फैक्ट्री लगाने की जताई मनसा, 500 करोड़ रुपए का निवेश होगा

उज्जैन: ख्यात उद्योगपति गौतम अडाणी की उज्जैन में एंट्री होने जा रही है। उनकी कंपनी ने सीमेंट फैक्ट्री डालने की इच्छा जताई है। इसको लेकर एमपाआइडीसी से 40 एकड़ जमीन की मांग की गई। कंपनी को नरवल में जमीन पसंद भी आ गई है। करीब 500 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना है।

मध्यप्रदेश में भी उद्योगपतियों को अनुकूल वातावरण मिल रहा है, जिसको लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का असर अब नजर आने लगा है। हजारों करोड़ का निवेश होने जा रहा है तो कई बड़ी कंपनियों ने पीथमपुर में दस्तक दे दी है, जिनका काम चल रहा है। इसके अलावा इंदौर और उज्जैन में भी उद्योगपतियों की रुचि है।

कंपनी को पसंद आई उज्जैन से देवास के बीच नरवल की जमीन
इसी तारतम्य में उद्योगपति गौतम अडाणी भी उज्जैन में अंबुजा सीमेंट कंपनी की यूनिट डालने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर एमपीआइडीसी से कंपनी ने 40 एकड़ जमीन मांगी है। उज्जैन से देवास के बीच नरवल की जमीन को कंपनी ने पसंद भी कर ली है, जिस पर 500 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। सरकार और कंपनी के बीच लगभग सहमति बन गई है और जल्द ही जमीन का करार भी हो सकता है। इसके जरिए सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा।

मालवा क्षेत्र में मांगी जमीन

दरअसल गौतम अडानी ने उज्जैन में सीमेंट फैक्ट्री डालने की इच्छा जताई है। इसको लेकर उन्होंने 40 एकड़ जमीन की मांग की है। कंपनी को नरवल में जमीन पसंद भी आ गई है। करीब 500 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना है। मध्यप्रदेश में भी उद्योगपतियों को अनुकूल वातावरण मिल रहा है, जिसको लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

अडानी को पसंद आई ये जमीन

गौतम अडाणी, उज्जैन में अंबुजा सीमेंट कंपनी की यूनिट डालने की तैयारी कर रहे हैं। अडानी ने उज्जैन से देवास के बीच नरवल की जमीन को पसंद किया है। इस पर लगभग 500 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार और कंपनी के बीच सहमति बन गई है और अब जल्द ही जमीन का करार भी हो सकता है।

सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार

अडानी के इस प्रोजेक्ट में सैंकड़ों की संख्या में लोगों को जॉब्स मिलेगी। बता दें, गौतम अडानी समूह ने 2022 में स्विस दिग्गज होलसिम से अंबुजा और एसीसी को खरीदने के लिए 10.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे के साथ सीमेंट सेक्‍टर में एंट्री ली थी। इसके बाद से ही अडानी ग्रुप सीमेंट सेक्‍टर में लगातार निवेश कर रही है और सीमेंट कारोबार में दबदबा बनाना चाहती है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!