दुनिया के सबसे लंबे आदमी से भी बड़े हैं इस महिला के बाल, गिनीज बुक रिकार्ड में दर्ज हुआ नाम, जाने कैसे करती है देखभाल…

World Longest Hair Record : महिलाओं के लिए उनके बाल बेहद कीमती होते हैं, जिन्हें लंबा करने के लिए वे तरह-तरह के नुस्खे आजमाती हैं. यूक्रेन की रहने वाली एक महिला ने अपने लंबे बालों के जरिए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

आलिया नसीरोवा नाम की इस महिला ने दुनिया के सबसे लंबे बालों वाली जीवित महिला का विश्व रिकॉर्ड मिला है. उनके सुंदर बालों की लंबाई 8 फीट 5.3 इंच है.  आलिया की लंबाई 5 फुट 4 इंच है और उनके बाल उनसे करीब 3 गुना लंबे हैं. उनके बाल दुनिया के सबसे लंबे आदमी सुल्तान कोसेन से भी बड़े हैं.

आलिया ने कभी पार्लर में नहीं कटवाए हैं बाल (World Longest Hair Record )

आलिया की उम्र 35 साल है और वह अब काम के सिलसिले में यूरोप के स्लोवाकिया में रहती हैं. वह पेशे से ग्राफिक डिजाइनर और मॉडल हैं.  उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी पार्लर में जाकर बाल नहीं कटवाए हैं. वह मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए उन्हें घर पर ही नीचे से थोड़ा सा काटती हैं. आलिया चाहती हैं कि लोग उनसे प्रेरित हो कर प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा दें.

आलिया अपनी मां और दादी से हैं प्रेरित (World Longest Hair Record)

आलिया की मां और दादी के बाल भी बेहद लंबे थे, जिनसे प्रेरणा लेकर ही उन्होंने अपने बाल लंबे किए हैं.  इसके अलावा वह काल्पनिक कहानियों की मशहूर राजकुमारी रपुंजल से भी प्रेरित हैं, जिसके बाल काफी लंबे थे. आलिया बालों को प्राकृतिक खनिज पहुंचाने के लिए कभी-कभी समुद्र में डुबकी लगाना पसंद करती हैं.  साथ ही वह रोजाना अपने बालों का जूड़ा बनाकर रखती हैं, क्योंकि उन्हें खुले रखना मुश्किल हो जाता है. लोग उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब के वीडियो देखकर उनसे प्रेरित होते हैं और उनकी प्रशंसा भी करते हैं.  आलिया कहती हैं कि जब लोग उनके बालों को देखकर अपने बाल बढ़ाते हैं तो उन्हें बेहद खुशी महसूस होती है.

आलिया इस तरह करती हैं अपने बालों की देखभाल

आलिया हफ्ते में एक बार अपने बालों को धोती हैं, जिन्हें पूरी तरह साफ करने में उन्हें 30 मिनट लगते हैं. वह कभी-कभी हेयर मास्क भी इस्तेमाल करती हैं, जिसे लगाने में उन्हें 2 घंटे लग जाते हैं. वह अपने बालों पर किसी भी तरह के बिजली वाले उपकरणों का उपयोग नहीं करती हैं. आलिया अपने बालों को हवा से ही सुखाती हैं, जिसमें आम तौर पर करीब 24 घंटे लग जाते हैं.

आलिया केमिकल प्रोडक्ट का यूज नहीं करती

आलिया ने बताया, “मैं अपने बालों पर रासायनिक हेयर डाई नहीं लगाती, उनके बजाय केवल प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करती हूं.  मैं कभी-कभी बालों में मेहंदी लगा लेती हूं. “उन्होंने आगे कहा, “मैं केवल प्राकृतिक मास्क और तेल लगाता हूं, जिन्हें मैं ज्यादातर खुद बनाती हूं.  मैं गीले बालों में कभी कंघा नहीं करती. “आलिया 2-मुंहे बाल होने पर उन्हें खुद ही काटती हैं और खान-पान का खास ख्याल रखती हैं.  इसके अलावा वह कभी शराब का सेवन नहीं करतीं.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!