किसी समय नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र था, अब यह बन गया व्यापार का केंद्र – राजनाथ सिंह

नोएडा. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के गौतम बुद्ध नगर के भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया. ग्रेटर नोएडा के बिसाहा गांव में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी जमाने में नोएडा को ‘भ्रष्टाचार के केंद्र’ के रूप में जाना जाता था, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यह ‘व्यापार के केंद्र’ में तब्दील हो गया है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र में पहले अपराधियों का बोलबाला रहता था, जिसके कारण लोग यहां से पलायन करते थे, लेकिन अब यह बीते दिनों की बात हो चुकी है. उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नोएडा अब भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं बल्कि व्यापार का केंद्र बन गया है इस क्षेत्र में अपराधियों का जिस तरह का खौफ था, जिस तरह का उनका बोलबाला था, यहां तक खबरें थीं कि कुछ लोग यहां से पलायन कर रहे थे. ये सब अब अतीत की बातें हो चुकी हैं.”

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अगर कोई जगह पर्यटन, कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है तो वह नोएडा है. रक्षा मंत्री ने कहा कि आज जहां तक उत्तर प्रदेश का सवाल है, यह प्रदेश अब आपराधिक रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि भारत के कोने-कोने और दुनिया के अन्य देशों से आने वाले भारी निवेश, उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेसवे की चमक के लिए जाना जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!