IPL 2024, LSG vs CSK: चेपॉक में लखनऊ से बदला लेने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, किसका पलड़ा है भारी

आईपीएल सीजन 17 के 39वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच CSK के होम ग्राउंड एम चितंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. बता दें कि मौजूदा सीजन में दोनों टीमों की यह दूसरी भिड़ंत होगी. इससे पहले 19 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों की भिड़ंत हुई थी. उस मैच में लखनऊ ने 8 विकेट से बड़े आराम से मैच अपने नाम किया था. ऐसे में आज चेन्नई लखनऊ के नवाबों से हिसाब बराबर करना चाहेगी.

हेड टू हेड में लखनऊ का पलड़ा भारी

आपको बता दें कि केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने साल 2021 में आईपीएल डेब्यू किया था. इसलिए इन दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ 5 मैच ही खेले गए है. इनमें चार मैचों में से दो बार एलएसजी ने बाजी मारी है, वहीं एक मैच सीएसके ने अपने नाम किया है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है.

एम चितंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच रिपोर्ट

एम चितंबरम स्टेडियम की पिच के बारे में बात करें तो ये तेज गेंदबाज और स्पिनर्स के लिए बराबर की मददगार हो सकती है. वैसे तो चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए ज्यादा मुफीद होती है, लेकिन चुंकि पिछले कुछ वक्त से यहां मैच नहीं खेले गए हैं, इसलिए हो सकता है कि घास उग आई हो, जो पेसर्स की मदद कर सकती है. हालांकि यहां पर बॉल बैट पर सीधे आसानी से नहीं आती, इसलिए बल्लेबाज ज्यादा बड़े शॉट नहीं खेल पाते हैं. वहीं अगर टॉस की बात करें तो जो भी टीम टॉस जीतेगी, संभावना है कि पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है, क्योंकि टारगेट का पीछा करना यहां कुछ आसान होता है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 163 और दूसरी पारी का 150 रन है. यहां सर्वोच्च टीम स्कोर 246/5 साल 2010 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बनाया था. इस मैदान का न्यूनतम स्कोर 70/10 बेंगलुरु के नाम है बनाम जो उसने चेन्नई के सामने बनाया था.

चेन्नई और लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स

रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्ताफिजुर रहमान, मथिशा पथिराना.

लखनऊ सुपरजाएंट्स

क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!