T20 World Cup 2024: इन 10 स्टार खिलाड़ियों का Team India से कटा पत्ता! दूर-दूर तक नहीं है नाम की चर्चा

T20 World Cup 2024: हम आपके लिए उन 10 खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनका टीम इंडिया से पत्ता लगभग कट हो गया है. विश्व कप स्क्वाड में इन्हें जगह मिलना मुश्किल है.

T20 World Cup 2024: इन दिनों आईपीएल 2024 चल रहा है. 26 मई को इस लीग का फाइनल होना है. इसके 4 दिन बाद भारतीय टीम को अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व के लिए टीम इंडिया रवाना होगी. भारत के विश्व कप स्क्वाड का ऐलान अभी होना बाकी है. लगभग 10 नाम तय हो चुके हैं, जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज शामिल हैं. वहीं 15 नामों पर चर्चा चल रही है. माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है.

इन दिनों आईपीएल में कुछ ऐसे स्टार जलवा दिखा रहे हैं, जिनके नाम की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है. यह सभी खिलाड़ी भारत के लिए पहले टी20 खेल चुके हैं, जिन्होंने कई मौकों पर भारत को जीत भी दिलाई, लेकिन पिछले कुछ समय से यह सभी खिलाड़ी टीम से बाहर चल रहा हैं. टॉप 10 लिस्ट में पूर्व ओपनर शिखर धवन, स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है, जिन्हें टी20 विश्व कप में जगह नहीं मिलेगी.

इन 10 खिलाड़ियों के नाम की चर्चा दूर-दूर तक नहीं

  • शिखर धवन
  • अजिंक्य रहाणे
  • भुवनेश्वर कुमार
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • ईशान किशन
  • मोहित शर्मा
  • खलील अहमद
  • टी नटराजन
  • जितेश शर्मा
  • दीपक चाहर

कब से शुरू होगा विश्व कप, भारत का पहला मैच कब?

1 जून 2024 से टी20 विश्व कप का आगाज होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए भी हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी, इसके बाद दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से 9 जून को होना है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!