Kalki 2898 Ad का नया पोस्टर हुआ रिलीज, मेकर्स इस दिन देंगे Prabhas-दीपिका की फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट

कल्कि 2898 एडी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। जिसका इंतजार प्रभास और दीपिका पादुकोण के फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस मूवी में अमिताभ बच्चन भी दिखाई देने वाले हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है और वह कल यानी 21 अप्रैल को फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर करने वाले हैं।

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। अब इसके मेकर्स फैंस के लिए फिल्म से जुड़ा एक अपडेट लेकर आए हैं।

‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ उन्होंने बताया है कि 21 अप्रैल को इससे जुड़ा एक बड़ा खुलासा होने वाला है।

फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर रिलीज

कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक शख्स सफेद कपड़ा पहने नजर आ रहा है। उनके चेहरे से लेकर पूरा शरीर ढका हुआ है। सिर्फ आंखे दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा कि समय आ गया है जानने का कि वह कौन है। ऐसे में मेकर्स कल 21 अप्रैल को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर इससे पर्दा उठाने वाले हैं।

इससे पहले मेकर्स बिग-बी का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी कर चुके हैं। जो काफी इंटेंस था। अपने फर्स्ट लुक पोस्टर में अमिताभ बच्चन किसी साधु के अवतार में पट्टियों से खुद को छुपाए हुए दिखाई दिखे थे।

कब रिलीज होगी ‘कल्कि 2898 एडी’
प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर यह अपकमिंग मूवी मेकर्स जल्दी ही रिलीज करने की तैयारी में हैं। ये मूवी अगले महीने 9 मई के दिन रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब इसे रिलीज में बस कुछ ही दिनों का वक्त बाकी है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भी बताया जा रहा है कि इसकी रिलीज डेट में भी बदलाव हो सकता है।

इस फिल्म का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। ये एक तरह से सुपरहीरो बेस्ड मूवी हो सकती है, जिसमें प्रभास सुपरहीरो के अवतार में नजर आएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!