मैं डरी हुई हूं…’, शादी के 4 महीने बाद आमिर की बेटी Ira Khan ने क्यों किया ऐसा पोस्ट? फैंस ने पूछा ये सवाल

आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान कई बार सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि वह डरी हुई हैं और उन्हें अकेले रह जाने का डर हमेशा सताता रहता है।

आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे संग शादी की है। उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। इसके साथ कई फोटो खुद आइरा ने भी शेयर किए थे।

अब हाल ही में आइरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उनका यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने अकेलेपन के डर को जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आसपास के लोग उन्हें प्यार देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अकेले रह जाने का डर हमेशा सताता रहता है।

आइरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बात लिखी है। आइरा ने लिखा कि मैं डरी हुई हूं। मैं अकेले रहने से डरती हूं, मुझे लाचार होने से डर लगता है। मैं दुनिया की हर बुरी चीज (हिंसा, बीमारी, बेरहमी) से डरती हूं। मैं खो जाने से डरती हूं। दर्द पाने से डरती हूं और चुप हो जाने से डरती हूं।

इसके आगे उन्होंने लिखा कि हर दिन नहीं। मुझे हंसते, काम करते, जीते देखेंगे, लेकिन जब मुझे डर लगता है तो ये मुझे जकड़ लेता है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि वो भूल जाती हैं कि उनकी जिंदगी में इतने सक्षम लोग हैं, जो उन्हें प्यार करते हैं और वह जानती है कि अगर वो कभी खोईं, तो ये लोग उन्हें वापसी का रास्ता दिखाएंगे। अगर उन्हें चोट लगी तो वह उनका ख्याल रखेंगे।

इस डर का कोई तोड़ नहीं है। उनकी मदद किसी गाने या फिल्म को देखकर होती है या फिर किसी शख्स के उन्हें सुरक्षित महसूस करवाने से होती है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।

फैंस की बढ़ी चिंता
आइरा का शादी के चार महीने बाद ही यह पोस्ट देख कर फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं कि शादी के बाद अब वह इस तरह से अकेला महसूस क्यों कर रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!