बॉलीवुड का ये सुपरस्टार 10 सालों तक कपिल शर्मा के के शो को ना-ना करते रहे और फाइनली वे द ग्रेट इंडियन कपिल शो में ठहाके लगाने आ रहे हैं.
कॉमेडियन कपिल शर्मा अब अपने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. इस शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू सिंह और बहन रिद्दिमा सहानी संग नजर आईं थीं. इसके बाद क्रिकेट रोहित शर्मा शो में पहुंचे थे और तीसरे एपिसोड में चमकीला स्टार कास्ट परिणीति चोपडा और दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली बतौर गेस्ट नजर आए थे. वहीं विक्की कौशल और सनी कौशल ने भी द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया था. अब शो के अपकमिंग एपिसोड की झलक भी सामने आ गई हैं. इस बार इस शो में बॉलीवु के सुपरस्टार नजर आएंगे.









