BMCM Box Office Day 9: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर चल रही कछुए की चाल, 9वें दिन कमाए बस इतने करोड़

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 9 अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की कमाई में हर गुजरते दिन के साथ गिरावट देखने को मिल रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 9 दिन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म ने शुक्रवार को कितनी कमाई की है।

नई दिल्ली। Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी ईद के मौके पर ही रिलीज हुई थी। जिस तरह से इस फिल्म का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा था, उस तरह का यह मूवी कलेक्शन नहीं कर पाई है। फिल्म ने अपने पहले दिन अच्छी शुरुआत की थी।

इसके बाद लगा कि जल्द ही यह मूवी अपने बजट को कवर कर लेगी, लेकिन अब हर दिन इसकी कमाई देख कर ऐसा लग रहा है जैसे यह बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। चलिए जानते हैं फिल्म ने 9वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

धीरे-धीरे आगे बढ़ रही बीएमसीएम
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस मूवी को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया। फिल्म में कई स्टार्स भी एक साथ नजर आए, लेकिन किसी भी चीज का फायदा फिल्म की कमाई को नहीं होता नजर आ रहा है। पहले हफ्ते में ही इस मूवी को 50 करोड़ के पास पहुंचने में हालत खराब हो गई।

अब फिल्म की कमाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है, जैसे यह मूवी दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पा रही है। बहुत ही कम लोग इस मूवी को देखने जा रहे हैं और यही वजह है कि इसकी कमाई में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। अब इसकी 9वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और इसे मिलाकर अभी तक इस फिल्म की कमाई सिर्फ 51.40 करोड़ रुपये हुई है। ऐसे में अब देखना होगा कि दूसरे वीकेंड पर क्या अक्षय और टाइगर की फिल्म की कमाई में उछाल आता है या नहीं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!