हफ्ते में 6 प्रधानमंत्री होंगे; सोमवार को बहनजी, मंगलवार को अखिलेश :अमितशाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के खिलाफ बन रहे महागठबंधन को लेकर तंज कसा। शाह ने कहा- यदि गठबंधन के हाथ में सत्ता आई तो सोमवार को बहनजी (मायावती), मंगलवार को अखिलेश, बुधवार को ममता दीदी, गुरुवार को शरद पवार, शुक्रवार को देवेगौड़ा और शनिवार को स्टालिन प्रधानमंत्री होंगे। रविवार को पूरा देश छुट्टी पर चला जाएगा।

शाह ने बुधवार को कानपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया। उप्र में सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”जब यहां विधानसभा चुनाव हुए थे, तब भी दो लड़के इकट्ठा हुए थे। आज भी गठबंधन हुआ। ये कहते हैं- ये हो जाएगा, वो हो जाएगा। उस वक्त भी कहते थे। लेकिन, जिस वक्त भाजपा का कार्यकर्ता मैदान में उतरा, तो सब गठबंधन को ध्वस्त कर दिया। हम 325 सीट जीते।”

अमित शाह ने कहा, ”2014 में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत भी कानपुर से हुई थी। अब लोकसभा चुनाव-2019 का बिगुल भी कानपुर से ही फूंका जा रहा है।” उन्होंने कहा- मैं यूपी के कार्यकर्ताओं की शक्ति को पहचानता हूं।

शाह को कुंभ आने का न्यौता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह को कुम्भ में आने का निमंत्रण दिया। योगी ने कहा- भाजपा सरकार ने पौने दो साल में शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को आवास दिलाए हैं। हमने 6 करोड़ नागरिकों को 5 लाख स्वास्थ बीमा देने का काम किया है। केन्द्र सरकार ने घर-घर शौचालय दिए हैं। भाजपा की सरकार में 450 साल बाद कुंभ मे अक्षय वट के दर्शनों का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त हुआ है

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ”सपा बसपा कांग्रेस की बैसाखी हैं। सपा बसपा ने पूरे सिस्टम को बर्बाद करने का काम किया है। इन तीनों पार्टियों की हिम्मत टूट गई है, इसलिए तीनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 लोकसभा और 2017 के विधानसभा से बड़ी जीत हासिल करेंगे। ये लोग कहते हैं चौकीदार चोर है, हां तो चौकीदार चोर है, उसने 125 करोड़ देशवासियों का दिल चुराने का काम किया।” 

 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!