प्रदेश में 2 से 3 हजार करोड़ का किसान ऋण घोटाला, 4 महीने में 1 हजार गोशालाएं खुलेंगी:कमलनाथ

भोपाल. मिंटो हाॅल परिसर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि कर्ज माफी की घोषणा के बाद इतना बड़ा किसान ऋण घोटाला सामने आएगा। अभी तक के अनुमान के अनुसार ये 2000 करोड़ रुपए का है, लेकिन अंतिम आंक़ड़े आने तक ये तीन हजार करोड़ तक होने का अनुमान है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दे दिए गए हैं। 

कमलनाथ ने कहा कि 15 साल में कुल कितने रुपए का घोटाला हुआ है ये सामने आ जाएगा। सरकार इसकी जांच करा रही है। एफआईआर के आदेश दे दिए गए हैं। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 15 साल में एक भी गौशाला नहीं खोली। हमारी सरकार ने टारगेट निर्धारित कर दिया है। हर महीने मॉनिटरिंग की जाएगी कि कितना काम हुआ और कितनी गौशालाएं खोली गईं। हम अगले चार महीने में एक हजार गोशालाएं शुरू करने जा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश: मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में अगले चार महीने में एक हजार सरकारी गौशालाएं खोलने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा जब सरकार गौशालाएं खोलने जा रही हैं। कमलनाथ ने कहा कि हम अपने वचन पत्र के वादे के मुताबिक प्रदेश में गौशालाएं स्थापित करेंगे। कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। इससे पहले मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक में गौशालाओं के संबंध में निर्णय लिया गया। 

ग्रामीण विकास विभाग करेगा निर्माण: गौशालाएं खोलने से एक लाख निराश्रित गौ वंश की देखभाल हो सकेगी और 40 लाख मानव दिवसों का निर्माण होगा। ग्रामीण विकास विभाग प्रोजेक्ट गौ शाला का नोडल विभाग होगा और कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति होगी। मुख्यमंत्री ने निजी संस्थाओं से भी इस परियोजना में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट गौ शाला से शहरों और गांवों में आवारा पशुओं द्वारा पहुंचाए जा रहे नुकसान से निजात मिलेगी। आवारा पशुओं को आसरा मिलने के साथ रोजगार भी निर्मित होंगे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में निजी क्षेत्र की 614 गौ शालाएं हैं। अब तक एक भी शासकीय गौ शाला नहीं है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!