IPL 2024: CSK को बड़ा झटका, धाकड़ ओपनर पूरे सीजन से हुआ बाहर।

आईपीएल 2024 के बीच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है. CSK के लिए ओपनिंग करने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे चोट की वजह से आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए है. इसके बाद चेन्नई ने भी मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए इंग्लैंड के पेसर रिचर्ड ग्लीसन को साइन कर लिया है.

बता दें कि 2022 में मेगा नीलामी के बाद से डेवोन कॉन्वे सुपर किंग्स के लिए सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने शीर्ष क्रम में पूरी तरह से फिट होकर रुतुराज गायकवाड़ के पसंदीदा ओपनिंग पार्टनर में से एक बन गए थे. लेकिन उनकी अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड के एक अन्य खिलाड़ी रचिन रविंद्र सीएसके के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 सीरीज खेलते समय चोट लगने के बाद कॉन्वे को सर्जरी करानी पड़ी थी. जिसके चलते वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में पहले चरण से बाहर हो गए थे. लेकिन सुपर किंग्स को डेवोन कॉन्वे के टूर्नामेंट के आखिरी चरण में टीम में शामिल होने की उम्मीद थी

डेवोन कॉन्वे का IPL करियर
बता दें कि डेवोन कॉन्वे ने आईपीएल 2023 में टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. कॉनवे ने चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले दो आईपीएल सीजन के दौरान, 23 मैच खेले और 924 रन बनाए, जिसमें 9 अर्धशतक और 92* का उच्चतम स्कोर शामिल हैं. कॉन्वे ने पिछले साल 16 मैचों में 51 की औसत और 140 के करीब स्ट्राइक रेट से 671 रन बनाए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!