Q4FY24 में नेट प्रॉफिट में गिरावट,टाटा कम्युनिकेशन को बड़ा झटका, , जानिए प्रतिशत का घाटा।

Tata Communications Update : टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशन ने Q4FY24 यानी वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 1.5% घटकर ₹321 करोड़ रह गया.

पिछले साल की समान तिमाही (Q4FY23) में टाटा कम्युनिकेशन का शुद्ध लाभ ₹326.03 करोड़ था. राजस्व 24.6% की उछाल के साथ 5,691.70 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने निवेशकों के लिए 16.70 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की भी घोषणा की है.

इसके अतिरिक्त, टाटा कम्युनिकेशन ने 26 नवंबर 2024 से 13 अप्रैल 2026 तक दूसरे कार्यकाल के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में एएस लक्ष्मीनारायणन की पुनः नियुक्ति की भी घोषणा की.

चौथी तिमाही में राजस्व बढ़ा और एबिटा मार्जिन घटा
कंपनी की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, चौथी तिमाही में टाटा कम्युनिकेशन का सकल राजस्व 24.6% बढ़कर 5692 करोड़ रुपये हो गया है. डेटा रेवेन्यू 26.9% की उछाल के साथ 4656 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA 2.1% बढ़कर 1056 करोड़ रुपये हो गया. एबिटा मार्जिन 408 आधार अंक घटकर 18.6% रह गया. लाभ मार्जिन 149 आधार अंक घटकर 5.6% हो गया.

FY24 में कंपनी का रेवेन्यू 17.5% बढ़ा
वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू 17.5% बढ़कर 20969 करोड़ रुपये हो गया है. डेटा रेवेन्यू 21.9% बढ़कर 17181 करोड़ रुपये हो गया है. EBITDA में 2% की गिरावट आई है, यह 4230 करोड़ रुपये रहा. EBITDA मार्जिन 403 आधार अंक घटकर 20.2% हो गया. शुद्ध लाभ 46.1% घटकर 968 करोड़ रुपये रह गया. लाभ मार्जिन 545 आधार अंक घटकर 4.6% हो गया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!