बेल पाने के लिए केजरीवाल जेल में आम और मिठाई खा रहे , ED ने कोर्ट में लगाया आरोप।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका में हफ्ते में तीन दिन डॉक्टर से वर्चुली कंसल्ट की इजाजत मांगी थी. इस पर ईडी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जानबूझकर मीठा खा रहे हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने दावा किया कि उनके घर से जानबूझकर मीठा खाना भेजा जा है, ताकि उनका शुगर लेवल बढ़ जाए. ईडी की ओर से पेश वकील जुहैब हुसैन ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल के घर से जानबुझ कर ऐसा खाना आ रहा है, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए. वकील ने कहा, “उन्हें जानबूझकर घर से आलू, पूरी, आम, मिठाई और मीठी चीजें दी जा रही हैं, ताकि मेडिकल ग्राउंड पर वे बेल ले सकें. हमने जेल ऑथोरिटी से रिपोर्ट मांगी है.”

केजरीवाल के वकील ने क्या कहा?

सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने ईडी के वकील की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि इस बयान मीडिया के लिए दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल का फास्टिंग शुगर 243 था, जो कि बहुत ज्यादा है. उन्हें डॉक्टर्स की ओर से निर्देशित भोजन ही दिया जा रहा है.”

अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने ईडी के वकील की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि इस तरह के बयान मीडिया के लिए दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल का फास्टिंग शुगर 243 था, जो कि बहुत ज्यादा है. उन्हें डॉक्टर्स की ओर से निर्देशित भोजन ही दिया जा रहा है.”

कोर्ट ने मांगा डाइट चार्ट

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के वकीलों से कहा कि हम जेल से रिपोर्ट मांगेंगे. कोर्ट ने कहा कि आप हमें अरविंद केजरीवाल का डाइट चार्ट उपलब्ध कराएं. ईडी की ओर से कहा गया कि आप जेल के डीजी से रिपोर्ट मांग सकते हैं. इस मामले में अगली सुनवाई 19 अप्रैल दोपहर 2 बजे होगी.

क्या थी याचिका?

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शुगर लेवल की नियामत जांच की मांग वाली याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट में लगाई गई थी. केजरीवाल के वकील ने कहा था कि उनका शुगर लेवल लगतार फलक्चुएट हो रहा है, उनकी गिरफ्तारी से पहले जिस डॉक्टर से उनकी जांच होती थी, उस डॉक्टर से हफ्ते में तीन दिन वर्चुली कंसल्ट की इजाजत दी जाए. याचिका में केजरीवाल के वकील ने कहा कि ईडी हिरासत के दौरान केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल 46 तक आ गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!