मोदी बोले भारत आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारने से नहीं हिचकिचाएगा, अमेरिका इसके बीच में नहीं आने वाला है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि भारत आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारने से नहीं हिचकिचाएगा। दोनों ही नेताओं का इशारा पाकिस्तान की तरफ था। भारत के इन दोनों दिग्गज नेताओं के बयान पर अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाडेन के प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान को तनाव से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने की सलाह दी है। लेकिन अमेरिका ने इतना जरूर कहा है कि वह इसकी मध्यस्थता नहीं करेगा।

जब आतंकवाद पर मोदी के ‘घर में घुस के मारेंगे’ वाले बयान के बारे में सवाल किया तो अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “जैसा कि मैंने पहले कहा है, संयुक्त राज्य अमेरिका इसके बीच में नहीं आने वाला है। लेकिन हम भारत और पाकिस्तान दोनों को तनाव से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

आपको बता दें कि वह आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अन्य देशों में भारत द्वारा कथित अभियानों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

जब उनसे पूछा गया कि क्या पीएम मोदी और राजनाथ सिंह की टिप्पणियों को कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह की कथित हत्या, आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की न्यूयॉर्क में हत्या की साजिश, पाकिस्तान में हाल के दिनों में आतंकवादियों की हुई हत्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मामले में शामिल नहीं होगा।

विदेश विभाग के प्रवक्ता से यह भी सवाल किया गया कि गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश को लेकर अमेरिका ने भारत पर कोई प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया है। मिलर ने कहा, ”मैं कभी भी किसी भी प्रतिबंध की कार्रवाई का पूर्वावलोकन नहीं करने जा रहा हूं। इसका अर्थ यह नहीं है कि कोई भी कार्रवाई होने वाली है।”

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में राजनाथ सिंह ने सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत के दृष्टिकोण पर एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा था कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं तो करारा जवाब दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि अगर ये आतंकवादी पाकिस्तान भाग गए तो भारत उन्हें पड़ोसी देश में घुसकर मारेगा।

उत्तराखंड में एक चुनावी रैली में राजनाथ सिंह के शब्दों को दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब भी देश में हमारी कमजोर सरकार रही है, हमारे दुश्मनों ने फायदा उठाया है। इस मजबूत सरकार में आतंकवादियों को घर में घुस के मारा जाता है।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!